आराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संदेश ::: तथ्यों में बदलाव किए गए हैं। इसी का इस्तेमाल करें ----------------------------------------

आराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।

उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस में अहम बदलाव किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले अजय राय प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके साथ सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।

नियुक्तियों के बारे में जानकारी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से ये नियुक्तियां की हैं। साथ ही पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। पार्टी ने उतर प्रदेश में देवेंद्र निषाद और आलोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। वहीं, इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं।

पंजाब में बदलाव

पंजाब में परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर कांग्रेस ने अंदरूनी कलह पर लगाम लगाने की कोशिश की है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बदलने की मांग कर रहे थे।

परगट सिंह का राजनीतिक सफर

हॉकी के मैदान से राजनीति में आए परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं। उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2017 में वह जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आराधना मिश्रा 'मोना' को किस पद पर नियुक्त किया गया है?−
आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त