बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डॉ. चंदन यादव, राहत सामग्री का किया वितरण
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डॉ. चंदन यादव, राहत सामग्री का किया वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डॉ. चंदन यादव, राहत सामग्री का किया वितरण

खगड़िया । एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के विभिन्न टोलों में कांग्रेस ने डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में शनिवार को राहत वितरण अभियान चलाया गया। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच जिला कांग्रेस कमिटी, खगड़िया की ओर से राहत एवं सहायता अभियान चलाया गया। राहिमपुर दक्षिणी पंचायत के विभिन्न टोलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी, खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि बाढ़ ने गरीब, मजदूर और किसान परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे कठिन समय में हम लोग कांग्रेस पार्टी और राहुल गांंधी के सिपाही होने के नाते पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना और उनकी मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित, जिला कांग्रेस कमिटी खगड़िया के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, संगठन महासचिव अधिवक्ता सुभाष रत्न महतो, महासचिव रूपेश पटेल, फूलचंद यादव, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव देवकरण शाह, पुतुल चौधरी आदि शामिल थे।

