ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने शीला दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा, दो प्रदेश अध्यक्ष होंगे आमने-सामने

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने शीला दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा, दो प्रदेश अध्यक्ष होंगे आमने-सामने

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चों अब खत्म हो गई हैं। कांग्रेस ने सोमवार को छह उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली सीट से...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने शीला दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा, दो प्रदेश अध्यक्ष होंगे आमने-सामने
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Apr 2019 11:32 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चों अब खत्म हो गई हैं। कांग्रेस ने सोमवार को छह उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली सीट से उम्मीदवार को घोषणा नहीं की है। कांग्रेस की इस लिस्ट में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। यहां से बीजेपी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को टिकट दिया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है।

दिल्ली की उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मुकाबला अब और भी रोचक हो गया है क्योंकि इस सीट से यहां पर दो मुख्य पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष आमने सामने हैं। 

दिल्ली में AAP से नहीं हुआ गठबंधन, कांग्रेस ने जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस के छह उम्मीदवारों की सूची

संसदीय सीट    कांग्रेस उम्मीदवार

चांदनी चौक -  जेपी अग्रवाल

उत्तर-पूर्व  -  शीला दीक्षित

पूर्वी  -  अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली  -  अजय माकन

उत्तरी पश्चिमी -  राजेश लिलोठिया

पश्चिमी  -  महाबल मिश्रा

दक्षिणी  -  अभी उम्मीदवार घोषित नहीं

जातीय समीकरण मुद्दा हावी : उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर अलग-अलग जातीय समीकरण हैं। विधानसभा वार यहां हर सीट पर किसी न किसी जाति का दबदबा है। वहीं, उससे भी बड़ा मुद्दा प्रवासी आबादी और अनधिकृत कॉलोनियों का है। इस इलाके में सोनिया विहार, श्रीराम कॉलोनी, बुराड़ी जैसी बड़ी अनधिकृत कॉलोनियां है जहां बहुतायत में प्रवासी रहते हैं। वह जातीय समीकरण से ज्यादा विकास को तवज्जो देते है, जबकि कई जगहों पर जाति समीकरण हावी है।

2008 में गठन
2008 में दिल्ली की संसदीय सीटों के परिसीमन के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट का गठन हुआ। इसके अंतर्गत ये 10 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें- सीमापुरी, गोकलपुरी, घोंडा, सीलमपुर, रोहतास नगर, बाबरपुर, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर, मुस्तफाबाद शामिल हैं

खास बात
इस संसदीय सीट पर 10 विधानसभा क्षेत्र हैं, यहां दूसरे राज्यों से आए प्रवासियों की संख्या यहां के मूल निवासियों से भी अधिक है।

वर्ष 2014 लोकसभा का चुनाव परिणाम

मनोज तिवारी (भाजपा)  :  5,96,125 वोट

प्रो. आनंद कुमार (आप) : 4,52,041 वोट

जयप्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) : 2,14,792 वोट 

कुल मतदाता     :  19,57,408

डाले गए वोट      : 13,17,338

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से जीते सांसद

वर्ष    सांसद                पार्टी
2009    जयप्रकाश अग्रवाल    कांग्रेस
2014    मनोज तिवारी                भाजपा

2019 लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता

कुल मतदाता     : 2218128

पुरुष मतदाता    : 1216799

महिला मतदाता : 1001249

अन्य मतदाता   : 80

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें