पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का बयान याद दिलाने की जरूरत: रमेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन की कोशिश और अराजकता फैलाने के आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जवाब दिया। जयराम रमेश ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना और उसे सत्ता से हटाने का प्रयास करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस असंवैधानिक तरीकों का विरोध करती है और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन, संवैधानिक संस्थाओं तथा निष्पक्ष चुनावों में विश्वास रखती है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का बयान याद दिलाने की जरूरत: रमेश

सत्ता परिवर्तन के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस बयान को याद करना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम विरोध करना, सच्चाई सामने लाना और सरकार को सत्ता से हटाना है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता पर किसी भी असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का स्पष्ट रूप से विरोध करती है। पार्टी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन, संवैधानिक संस्थाओं, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा भारत के लोगों की सर्वोच्च इच्छा में विश्वास करती है।

मालूम हो लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा था कि लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने की छूट नहीं देता। सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल ‘अराजकता’ फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का बयान याद दिलाने की जरूरत: रमेश