‘सीएम आवास कूच में जिले से 1000 कांग्रेसी जाएंगे’
हल्द्वानी के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास की ओर निकलेंगे। यह मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ किया जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेता पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम में नैनीताल से एक हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि तीन बसों में भर के कार्यकर्ता रविवार को ही देहरादून पहुंच चुके हैं। कुछ रात को और शेष सोमवार सुबह पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है। आवास कूच को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा पहले से ही देहरादून में डेरा डाल चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता देहरादून में विरोध मार्च को सफल बनाने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

