चंदा चोरी के आरोप की जांच कराए सरकार: कांग्रेस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर के नाम पर चंदे में अनियमितताओं और चंदा चोरी के आरोपों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है।

चंदा चोरी के आरोप की जांच कराए सरकार: कांग्रेस

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे में कथित अनियमितता और चंदा चोरी के आरोप पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यदि चंदे के संग्रहण अथवा उसके उपयोग में वित्तीय अनियमितता हुई है तो निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। आस्था के नाम पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं हो सकता। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप पांडे ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल या संगठन की संपत्ति नहीं, बल्कि देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं।

यदि श्रीराम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे में गड़बड़ी अथवा वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं तो निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी परिस्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। कांग्रेस हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की पक्षधर रही है तथा धार्मिक आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।