हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो.... - संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान सम्मान और अधिकार दिया है:

हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में पैदल मार्च और सत्याग्रह किया।

विरोध मार्च का आयोजन

शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित विरोध मार्च कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, घंटाघर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, भाईचारे, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपराओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार के भेदभाव और सामाजिक विभाजन को स्वीकार नहीं करेगी। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान सम्मान और अधिकार दिया है और कांग्रेस इन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर नागरिक की गरिमा, समानता और अधिकारों की गारंटी है। किसी राजनीतिक कार्यक्रम के स्थल को कथित रूप से गंगाजल से शुद्ध करने जैसी घटना समाज में भेदभाव और विभाजन की मानसिकता को दर्शाती है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह,प्रीतम आर्य, विनोद , सुनील जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पासी, वीरेंद्र पंवार, सावित्री थापा , तेजस्ववी राणा, अतुल सक्सेना, अभिषेक पासी आदि मौजूद रहे।

खरगे का अपमान

खरगे का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेंगे: थापर

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बयारी जारी कर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। सामाजिक समरसता, बंधुत्व और संविधान की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति, समाज या वर्ग के प्रति अपमानजनक एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

ज्ञापन सौंपना

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया। पूर्वविधायक राजकुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे वरिष्ठ नेता के कार्यक्रम के बाद इस तरह शुद्धिकरण हवन कराया जाना न केवल उनका अपमान है, बल्कि पूरे दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। यह सामाजिक भेदभाव और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन किसी व्यक्ति की जाति को आधार बनाकर उसका अपमान करना लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे कृत्यों से समाज में गलत संदेश जाता है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की बात करने वाली भाजपा की नीतियों में दलित, शोषित और गरीब वर्ग के लिए नफरत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा का दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न का विषय भारत की एकता और अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद चिंताजनक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कांग्रेस ने किस शहर में पैदल मार्च किया?−
कांग्रेस ने हल्द्वानी शहर में पैदल मार्च किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस का विरोध मार्च