चंदा चोरी व खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना 27 को

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 27 अगस्त को चंदा चोरी के मुद्दे पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग के लिए धरना देने का निर्णय लिया है। धरना चाईबासा में होगा, जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में निकालेंगे। ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा जिसमें खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों पर चर्चा होगी।

चंदा चोरी व खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना 27 को

चाईबासा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चंदा चोरी के मुद्दे पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 अगस्त को धरना दिया जाएगा। सुबह 11बजे से जिला मुख्यालय स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय चाईबासा के समक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन होगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें चंदा चोरी से जुड़े पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सवालों के साथ-साथ झारखंड के हितों, खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचंदा चोरी व खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना 27 को