मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन
फोटो-SKL-3-प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात पार्टी में शामिल कराते सरायकेला, संवाददाता । एसआईआर के मुद्दे

सरायकेला, संवाददाता । एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। इसके लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज बागची और जिला प्रभारी बेलास तिर्की ने सरायकेला परिसदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राज बागची ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसाईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह से भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के नाम पर पूरे देश में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
एसाईआर के बहाने आम लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने एलान किया कि निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आगामी 8 अक्टूबर को गम्हरिया में पदयात्रा के साथ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसी क्रम में परिसदन में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान खरसावां प्रखंड से जेना सिंह गुन्दुवा के नेतृत्व में कई लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का जिलाध्यक्ष राज बागची और जिला प्रभारी बेलास तिर्की ने माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।


