खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर भड़के कांग्रेसी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विजय शंखनाद रैली के बाद भाजपाई शुद्धिकरण और यज्ञ के विरोध में कांग्रेस ने मार्च और सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजाघर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। सभा का संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया।

खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर भड़के कांग्रेसी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद भाजपा की ओर से मंच के शुद्धिकरण और यज्ञ किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मार्च और सत्याग्रह किया। शहर कांग्रेस और जिला यमुनापार इकाई के कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजाघर धरना स्थल से शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी के नेतृत्व में मार्च निकाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचकर सत्याग्रह किया।प्रतिमा स्थल पर हुई सभा में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लतफलांग ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

सभा का संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा, रजनीश सिंह रिशु, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, प्रदीप अंशुमन, अरशद अली, विनय दुबे, अफरोज अहमद, अनूप त्रिपाठी, डॉ. अनिल गौर, सुशील तिवारी, सुष्मिता यादव, रविंद्र सिंह और जितेंद्र नायक समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण पर भड़के कांग्रेसी