कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर, संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित रैली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा

काशीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित रैली पर भाजपा और उसके संगठनों के गंगाजल से रैली स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह पदयात्रा निकाली। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां सत्याग्रह पद यात्रा महाराणा प्रताप चौक, तहसील रोड, पंत पार्क होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर यात्रा का समापन हुआ। जहां महानगर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आज भी मनुवादी और सामंतवादी सोच को रखती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सत्याग्रह पदयात्रा