जंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में, कांग्रेस कमेटी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नेता हरेन्द्र सिंह बोरा ने कहा कि युवाओं के अधिकारों का दमन लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

जंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
जंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंवरपुर, गौलापार के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र सिंह बोरा ने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि रोजगार और अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है।प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष हेमत बगड़वाल, राजेन्द्र खनवाल, विक्रम रेकूनी, हरेन्द्र क्वीरा, रमेश नगरकोटी, इन्द्रपाल आर्या, राकेश पवार, जीवन नौला, चंदन क्वीरा,जगदीश आर्या सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजंतर-मंतर में युवाओं के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन