राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन
चंदौली में कांग्रेस ने उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कार्यक्रम छोड़ने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने घटना की निंदा करते हुए जांच की मांग की और आरोप लगाया कि इससे राष्ट्रगान का सम्मान खतरे में पड़ा है।

चंदौली, संवाददाता । कांग्रेसजनों ने उन्नाव में राष्ट्रगान के बीच में छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर आरोप लगाते हुए इसके विरोध में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में अध्यक्ष उठकर जा रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग किया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का जो वीडियो फुटेज सामने आया है।
उसमें राष्ट्रगान चल रहा था। इस समय बीच में कार्यक्रम को छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष का चला जाना निश्चित तौर से राष्ट्रगान के सम्मान एवं उनके संवैधानिक पद की गरिमा से संबंधित प्रश्न उठे हैं। कहा कि वायरल वीडियो एवं घटना स्थल के उपलब्ध सीसीटीवी वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कार्यक्रम के आयोजन को प्रत्यक्ष दर्शियों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाए। राष्ट्रगान के दौरान हुए घटना क्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानून के तहत विधिक कार्रवाई की जाए। कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस मौके पर मधुराय, रामानंद यादव, रजनीकांत पाण्डेय, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, दिनेश चंद्रा, असगर अली, राकेश पाठक, राकेश सिंह, रामौतार यादव, श्रीकांत पाठक मौजूद रहे।


