राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

राम मंदिर में चंदे की चोरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महराजगंज में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों में जवाबदेही तय करने में असफल है। उन्होंने राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राम मंदिर में चंदे की चोरी व प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चंदे व युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। उनका कहना था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हुई है।

प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही। बाद में कांग्रेस नेताओं ने डीएम कार्यालय के सामने जनसभा कर राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह, झिनकू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, चंद्रजीत भारती, नूर आलम, रामनिवास चौबे, हल्ला बोल अभियान के गोविंद मिश्रा, अफजल अब्बासी, विराज वीर अभिमन्यु, लाल यादव, रामप्रकट निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।