शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह
कानपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद गंगाजल छिड़ककर सभा स्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और इसे अपमानजनक बताया। नेता रघु शर्मा ने कहा कि यह संविधान और समाज की समरसता पर हमला है, जो समाज को बांटने के प्रयास को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कानपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद गंगाजल छिड़ककर सभा स्थल का ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेसी उतर आए। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार दिया है। इसके बावजूद जाति के आधार पर किसी व्यक्ति की उपस्थिति को अपवित्र मानने जैसी मानसिकता को बढ़ावा दिया जाता है तो यह संविधान और सामाजिक समरसता दोनों पर हमला है। ऐसी घटनाएं समाज को बांटने का काम करती हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता व ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। यह केवल खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक का अपमान है।पदम मोहन मिश्रा, राकेश साहू, इखलाख डेविड, शीलू श्रीवास्तव, अजय तिवारी, रामशंकर राय, विनोद अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, विजय त्रिवेदी, सैमुअल लकी आदि रहे।

