खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च
जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में खड़गे के मंच के गंगाजल से शुद्धीकरण का विरोध किया। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर दलितों के प्रति नफरत और सामाजिक अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

जौनपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा मंच का गंगाजल से शुद्धीकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने कहा कि भाजपा दलितों सहित सभी समाज के लोगों से नफरत करती है। दलितों पर अत्याचार, सामाजिक अन्याय और भेदभाव भाजपा और संघ की पुरानी नीति रही है। कहा कि खड़गे के मंच को अपवित्र बताकर शुद्धीकरण किए जाने से दलित समाज और देश का शिक्षित वर्ग आहत हुआ है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर गुरु गोपाल सिंह ने कहा कि इस तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान, डॉ. संतोष गिरी, कृष्णचंद्र निषाद, चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, इरशाद खान, तिलकधारी निषाद, सभासद शहनवाज मंजूर, फैयाज हाशमी, दयाशंकर पटेल, अखिलेश यादव, सुनीता देवी, रामआशीष यादव, अब्दुल रहीम अंसारी और सतीश चंद्र निषाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

