खड़गे के मंच के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कोतवाली में दी तहरीर
महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार कोतवाली में तहरीर सौंपी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने इसे जातिगत मानसिकता का अपमान और सामाजिक न्याय से जुड़ा मुद्दा बताया।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर सौंपी।
प्रदर्शन का आह्वान
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि यह घटना जातिगत मानसिकता से प्रेरित है तो यह केवल खरगे का नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और करोड़ों दलितों के सम्मान का अपमान है। मुरली मनोहर और संजय पालीवाल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संतोष चौहान और वरुण बालियान ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि खरगे दशकों से जनता की आवाज उठाने वाले सम्मानित राष्ट्रीय नेता हैं।
सामाजिक न्याय का मुद्दा
महेश प्रताप राणा और प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह मुद्दा सामाजिक न्याय और समानता से जुड़ा है। अशोक शर्मा और राजीव भार्गव ने भाजपा से स्पष्ट जवाब मांगा कि आखिर एक दलित नेता की उपस्थिति के बाद शुद्धीकरण की आवश्यकता क्यों महसूस हुई? मकबूल कुरैशी और तीर्थ पाल रवि ने कहा कि शुद्धीकरण मंच का नहीं, जातिवादी सोच का होना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
वीरेंद्र श्रमिक, नितिन तेश्वर, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, उत्कर्ष वालिया व पुनीत कुमार ने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। प्रदर्शन में करतार सिंह खारी, तुषार कपिल, बीपीएस तेजियान, सन्नी मल्होत्रा, शुभम जागरिया, विवेक बाबरे, अंकित चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरेशी, जावेद अंसारी, सन्नी सक्सेना, आशीष प्रधान, हिमांशु गुप्ता, सीपी सिंह, संदीप भार्गव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


