नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में कांग्रेस का तहसील में प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। नेताओं ने सरकार से जवाबदेही तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की।

नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में कांग्रेस का तहसील में प्रदर्शन

विकासनगर। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद भी पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं का मनोबल तोड़ रही हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि सरकार को इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ठोस और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी छात्रों और अभिभावकों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार से निष्पक्ष जांच के साथ परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।