राहुल गांधी पर केस दर्ज होने का किया विरोध
लखीमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार भेदभाव और बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। उन्होंने एफआईआर वापस लेने और ऐसे कदमों को रोकने की मांग की।

लखीमपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। बारिश के यह विरोध मार्च कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि उत्तराखंड में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। पटेल ने तत्काल एफआईआर वापस लेने और ऐसी कार्रवाई बंद करने की मांग की। पटेल ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो यह विरोध प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। इस विरोध मार्च में ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, रमाशंकर पाल, जावेद अली खान, विपुल गुप्ता, समरेंद्र वर्मा, नीरज बाजपेई आदि मौजूद रहे।


