राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद यह सियासत गर्म हुई।

राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन
राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार शाम नगर के सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की तैयारी

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताया। कहा कि राहुल गांधी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेसियों ने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस का संघर्ष

कांग्रेसी नेता आलोक प्रसाद व पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, झिनकू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, गोपाल शाही, नूरआलम, अम्बरीष शाही, अफजल अब्बासी, अवनीश पाल, पूर्णमासी यादव, शंकर वर्मा, संदीप तिवारी, अकरम सुलेमानी, अकील अहमद, मनीष सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार, अशोक कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

कांग्रेसियों ने किसके खिलाफ प्रदर्शन किया?
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन