राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कांग्रेसजनों ने भभुआ में नगरपालिका मैदान से एकता चौक तक पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को रद्द किए जाने के खिलाफ यह विरोध मार्च आयोजित किया गया, जिसमें कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेसजनों ने नगरपालिका मैदान से एकता चौक तक निकाला विरोध मार्च पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी के मुद्दे पर जताया आक्रोश (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। उत्तराखंड के देहरादून में संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को रद्द किए जाने के खिलाफ गुरुवार को भभुआ में कांग्रेस की जिला कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकाल प्रदर्शन किया गया।

विरोध मार्च का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन भभुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। नगरपालिका मैदान से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी प्रतिमा, एकता चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर नुक्कड़ सभा की।

सरकार के खिलाफ आरोप

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवाओं से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होना था, जिसमें लगभग ढाई लाख छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने वाले थे। कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बावजूद उसे रद्द कर दिया गया।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं की पहचान

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लोकतांत्रिक कार्यक्रमों को बाधित कर रही है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय, संजय सिंह, दिवाकर तिवारी, विनोद दुबे, महेंद्र राम, मिथिलेश तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, जिला प्रवक्ता रोजा फारूकी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष नसीम खान, चांद प्रखंड अध्यक्ष राजेश राम, मुखलेश पटेल, कृष्ण मोहन पांडेय, सुनीता कुमारी, गीता देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, आरती कुंवर, सुमन देवी आदि थीं। फोटो : 16 जुलाई भभुआ- 9 कैप्शन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का देहरादून में होनेवाले छात्र संवाद को रद्द किए जाने के खिलाफ गुरुवार को भभुआ के एकता चौक के पास प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

संविधान से संबंधित प्रश्न

किस मुद्दे पर कांग्रेस ने भभुआ में विरोध प्रदर्शन किया?
कांग्रेस ने परीक्षा में अनियमितता, पेपर लीक, और बेरोजगारी के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन