चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और वामदलों का प्रदर्शन
(सचित्र, पिक: 17) नंद राय, अवध नारायण सिंह, लक्ष्मण यादव, सुरजीत,जमुना प्रसाद वर्मा, रामकुंवर, रामजियावन यादव, मुन्ना उपाध्याय, यूसुफ आदि थे। नंद राय,

बलिया, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने एवं गिरफ़्तारी की मांग के समर्थन में पार्टी दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक इंडिया गठबंधन के साथ विभिन्न तरीकों से आंदोलन करेगी। मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन अक्तूबर को ब्लॉक वार्ड स्तर पर तैयारी बैठक, तीसरे दिन सहयोगी दलों के साथ जिला स्तर पर मार्च निकाला जाएगा। अंतिम दिन कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन व ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान लक्ष्मण पांडेय, रामकृष्ण यादव, श्रीराम चौधरी, संतोष प्रताप सिंह, लाल साहब आदि थे।
इसके बाद कांग्रेस और तीनों वामपंथी दलों ने जुलूस निकाला और चौक में सभा की। इस दौरान परमात्मा नंद राय, अवध नारायण सिंह, लक्ष्मण यादव, सुरजीत,जमुना प्रसाद वर्मा, रामकुंवर, रामजियावन यादव, मुन्ना उपाध्याय, यूसुफ आदि थे।---------

