राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना आज
By Nitish Soni
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने राम मंदिर में दान-चंदा चोरी के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में धरना आयोजित हुआ। आरोप है कि दान चोरियों ने भाजपा और संघ की असली चेहरा उजागर किया है। पार्टी सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच और राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग कर रही है।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अयोध्या राम मंदिर में दान-चंदा चोरी के खिलाफ गुरुवार को जिला कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल करेंगे। बुधवार को जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चंदा चोरी ने ट्रस्ट के साथ भाजपा व संघ की चाल, चरित्र व चेहरा को उजागर कर दिया है। चोरी में शामिल बड़े चेहरों को बचाने के लिए छोटी मछलियों की गिरफ्तारी हो रही है। मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराने और राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर साधु-संतों को निगरानी व संचालन की जिम्मेवारी देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस आंदोलन करेगी।


