अयोध्या के संत राजू दास के बयान से क्षुब्ध निषादों ने निकाला पैदल मार्च

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

निषाद समाज के समर्थन में आए कांग्रेस व कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताअयोध्या के संत राजू दास के बयान से क्षुब्ध निषादों ने निकाला पैदल मार्चअयोध्या के संत

अयोध्या के संत राजू दास के बयान से क्षुब्ध निषादों ने निकाला पैदल मार्च

लाइव टीवी डिबेट के दौरान अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने महंत राजू दास एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर निषाद समाज के लोग अड़े रहे। लेकिन डीएम के नहीं आने पर बिना ज्ञापन दिए वापस लौट गए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लाइव टीवी डिबेट जैसे सार्वजनिक मंच पर उनके साथ जिस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करें और राजूदास के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए, अथवा वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि दो दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 1 सितंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

प्रदर्शन की प्रतिक्रिया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी संरक्षण प्राप्त लोग बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की तहरीर देने के बाद अभी तक मथुरा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदर्शन में शामिल नेता

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनाम धन्य तिवारी, कम्युनिस्ट नेता गफ्फार अब्बास एडवोकेट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल, देवेंद्र निषाद, बालवीर निषाद, मुकेश निषाद, भाकियू के जिलाध्यक्ष सोनू फौजी, माधव गौतम एडवोकेट, देवकीनंदन एडवोकेट, शालू सिकरवार एडवोकेट, देवकीनंदन कश्यप, डॉ. पुरुषोत्तम निषाद, डालचंद निषाद एडवोकेट, हीरालाल कश्यप, सुमित कश्यप, प्रेमवीर पाराशर, रोहित शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रीतम सिकरवार, राहुल सिकरवार एडवोकेट, संजीव कुमार, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

क्यों प्रदर्शन हुआ?
प्रदर्शन लाइव टीवी डिबेट के दौरान महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या के संत राजू दास के बयान से क्षुब्ध निषादों ने निकाला पैदल मार्च