कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ में दलित समाज की बेटी के हत्याकांड के मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और आरोप लगाया कि पुलिस ने न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ मारपीट की। अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की मांग की गई।

कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध

हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मेरठ में पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेरठ में दलित समाज की बेटी के हत्याकांड मामले में न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करना निंदनीय है। जल्द से जल्द अधिकारी का निलंबन किया जाए। मामले की सीबीआई जांच हो। इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा, मुरली मनोहर, विरेंद्र श्रमिक, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार, सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, मनोज धनगर, प्रियव्रत, सीपी सिंह, बीपीएस तेजियांन, अरुण चौहान, नेत्रपाल सिंह, दिनेश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध