राहुल गांधी पर मुकदमों के विरोध में हरिद्वार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देहरादून कूच

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज झूठे मुकदमों और राज्य सरकार के भूमि शुद्धिकरण अभियान के खिलाफ देहरादून कूच किया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ को दबा रही है और आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

राहुल गांधी पर मुकदमों के विरोध में हरिद्वार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देहरादून कूच
राहुल गांधी पर मुकदमों के विरोध में हरिद्वार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देहरादून कूच

हरिद्वार। राहुल गांधी पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों तथा राज्य सरकार के भूमि शुद्धिकरण अभियान के विरोध में रविवार को हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून कूच किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर राजनीतिक द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने भूमि शुद्धिकरण अभियान को भी आम लोगों के हितों के विपरीत बताते हुए इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग उठाई।

देहरादून रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। नेताओं ने प्रदेश सरकार से राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति बंद करने और जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, ममता सिंह, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अकरम अंसारी, राजीव भार्गव, मोहित, प्रदीप कुमार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उत्कर्ष वालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी पर मुकदमों के विरोध में हरिद्वार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का देहरादून कूच