ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में आज लेंगे शपथ, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में आज लेंगे शपथ, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर बताया है कि वे आज दोपहर में लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) के रूप में शपथ लेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि लोकसभा के सदस्य के रूप में मेरा...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में आज लेंगे शपथ, ट्वीट कर दी जानकारी
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Jun 2019 02:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर बताया है कि वे आज दोपहर में लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) के रूप में शपथ लेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि लोकसभा के सदस्य के रूप में मेरा लगातार चौथा कार्यकाल आज से शुरू हो रहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे लिखा कि वायनाड, केरल का प्रतिनिधित्व करते हुए, मैं आज दोपहर अपनी शपथ लेकर संसद में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगा। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और निष्ठा रखूंगा। 

बता दें कि सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली।

ये भी पढ़ें: विपक्ष नंबर की चिंता छोड़े, हमारे लिए उनकी हर भावना मूल्यवान: PM मोदी

शपथ लेने के लिए जैसे ही प्रधानमंत्री का नाम पुकारा गया सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया जबकि भाजपा के सदस्यों ने मोदी..मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाये। नरेंद्र मोदी ने सदन के नेता होने के कारण सबसे पहले शपथ ली। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद कांग्रेस के सदस्य के. सुरेश, बीजद के बी महताब और भाजपा के ब्रजभूषण शरण सिंह ने शपथ ली। सुरेश और सिंह ने हिंदी तथा महताब में उड़िया में शपथ ली। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें