कांग्रेस चीफ पर अशोक गहलोत की वापसी? उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से झटका; शाम की बड़ी खबरें
अशोक गहलोत ने राजस्थान में सियासी बवाल के बाद पहली बार सोनिया गांधी से फोन पर बात की। कहा कि वो आलाकमान को कभी चुनौती नहीं दे सकते। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे को झटका दिया। बड़ी खबरें...
इस खबर को सुनें
गहलोत ने सोनिया गांधी से फोन पर बात कर मनाने की कोशिश की है। गहलोत ने सोनिया से कहा है कि उन्होंने आलाकमान को चुनौती नहीं दी। महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है। उद्धव गुट की अर्जी को खारिज करते हुए शीर्ष अकालत ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को SCO समिट से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। पढ़ें, शाम की बड़ी खबरें...
कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अशोक गहलोत की वापसी?
कांग्रेस आलाकमान के लिए अध्यक्ष पद पर किसी का नाम फाइनल करना टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। पहले जहां अशोक गहलोत का नाम लगभग तय माना जा रहा था, वहीं रविवार रात राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद गहलोत से सोनिया गांधी की नाराजगी की खबरें आईं। गहलोत ने सोनिया गांधी से फोन पर बात कर मनाने की कोशिश की है। गहलोत ने सोनिया से कहा है कि उन्होंने आलाकमान को चुनौती नहीं दी। पूरी खबर पढ़ें।
उद्धव को सुप्रीम कोर्ट से झटका
महाराष्ट्र में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है। उद्धव गुट की अर्जी को खारिज करते हुए शीर्ष अकालत ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से एकनाथ शिंदे कैंप को राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें।
SCO से लौटने के बाद पहली बार दिखे जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को SCO समिट से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। चीन के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक सितंबर के मध्य में उज्बेकिस्तान से लौटे शी जिनपिंग पहली बार नजर आए हैं। अगले महीने कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग होने वाली है, जिसमें शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुना जाएगा। पूरी खबर पढ़ें।
EWS को 10 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने उच्च शिक्षा में ईडब्लूएस को 10 फीसदी आरक्षण के मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। यह सुनवाई शिक्षण संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले संविधान के 103वें संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें।
बुर्काधारी महिलाओं ने हैदराबाद के दुर्गा पंडाल में मूर्तियों को तोड़ा
हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में एक चर्च और दुर्गा पंडाल में कथित रूप से मूर्तियों की तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इन दोनों महिलाओं ने बुर्का पहना हुआ है। पुलिस को शक है कि दोनों महिलाएं मानसिक रूप से बीमार हैं। पूरी खबर पढ़ें।