ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगैर-गांधी अध्यक्ष और प्रशांत किशोर का क्या है कनेक्शन? समझें कांग्रेस की रणनीति

गैर-गांधी अध्यक्ष और प्रशांत किशोर का क्या है कनेक्शन? समझें कांग्रेस की रणनीति

करीब पांच माह पहले किशोर ने वर्ष 2024 के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की योजना पार्टी के सामने रखी थी। इसमें उन्होंने पार्टी की कमान गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को सौंपने की वकालत की थी।

गैर-गांधी अध्यक्ष और प्रशांत किशोर का क्या है कनेक्शन? समझें कांग्रेस की रणनीति
Nisarg Dixitसुहेल हामिद, हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 03 Oct 2022 05:38 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस को पूरे 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर चुनाव मैदान में हैं। पार्टी इसे बड़े बदलाव के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन कुछ माह पहले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जब गैर गांधी अध्यक्ष का फार्मूला दिया था तो पार्टी ने इसे गांधी परिवार के दबदबे को चुनौती देने वाला बताया था।

करीब पांच माह पहले किशोर ने वर्ष 2024 के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की योजना पार्टी के सामने रखी थी। इसमें उन्होंने पार्टी की कमान गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को सौंपने की वकालत की थी। उस वक्त रणनीतिकार इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्हें डर था कि गैर गांधी अध्यक्ष बनने से पार्टी में गांधी परिवार का दबदबा कम हो सकता है। 

पार्टी ने सिर्फ गैर गांधी अध्यक्ष पर ही प्रशांत की योजना को स्वीकार नहीं किया, बल्कि इससे पहले उदयपुर संकल्प में भी कई मुद्दों को शामिल कर चुकी हैं। इनमें भाई भतीजावाद का मुकाबला करने के लिए एक परिवार-एक टिकट और सभी पदों पर निश्चित कार्यकाल शामिल है।

50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को 50 फीसदी हिस्सेदारी की बात की गई थी। सभी स्तरों पर चुनाव के माध्यम से संगठनात्मक निकायों का पुनर्गठन करना। पार्टी अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति सहित सभी पदों के लिए निश्चित कार्यकाल सहित सभी मुद्दे किशोर की कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की योजना में शामिल थे। उस वक्त पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया और कई दौर की बैठकों के बाद कांग्रेस और किशोर के रास्ते अलग हो गए।

नीतीश कर रहे कोशिश
प्रशांत किशोर ने अपनी योजना में यूपीए अध्यक्ष के पद को भी किसी सहयोगी दल के नेता को देने का प्रस्ताव किया था, लेकिन उस पर भी पार्टी तैयार नहीं हुई। हालांकि, बिहार में राजनीतिक बदलाव के बाद स्थिति बदली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

लंबे समय से विचार
विपक्ष को एकजुट करने के लिए कांग्रेस अपने कदम पीछे खींचती है तो साफ है कि चुनाव रणनीतिकार किशोर की योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही है। वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस किसी चुनाव रणनीतिकार की योजना नहीं, बल्कि अपनी योजना पर अमल कर रही है। पार्टी लंबे समय से विचार कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें