कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक मजदूर के परिजनों से की मुलाकात
दुल्हीपुर(चंदौली) में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बलदेव यादव झींगुरी के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग की। इस मौके पर कई कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।
दुल्हीपुर(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दांडी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने नगर स्थित काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान जान गंवाने वाले मृतक बलदेव यादव झींगुरी के के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि कांग्रेस संकट की घड़ी में पूरी तरह खड़ी है और आगे भी खड़ी है।
परिवार के प्रति श्रद्धांजलि
अध्यक्ष अजय राय ने स्वर्गीय बलदेव यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अजय राय ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से बलदेव यादव की मृत्यु हुई है। वहीं पीड़ित परिवार को थोड़ी सी मुआवजा राशि देखकर परिवार का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के साथ उक्त घटना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
अजय राय का आरोप
उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरों की सरकार है। मां बहनों ने अपने आंचल के पैसों को निकाल कर भगवान राम के मंदिर पर चढ़ावा दिया था उसे भी इन लोगों ने नहीं बक्शा, चोरी कर लिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, दयाराम पटेल, राम जी गुप्ता शाहिद तौसीफ डॉक्टर सुल्तान खान माधवेंद्र मूर्ति राकेश पाठक सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।


