congress party slams modi government over nepal new map with indian territory नेपाल ने भारतीय इलाकों को नक्शे में किया शामिल, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़congress party slams modi government over nepal new map with indian territory

नेपाल ने भारतीय इलाकों को नक्शे में किया शामिल, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस ने कुछ भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताने वाले नक्शे से जुड़े विधेयक के नेपाली संसद के निचले सदन से पारित होने को विदेश नीति के मोर्चे पर नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी विफलता करार देते...

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 June 2020 11:00 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल ने भारतीय इलाकों को नक्शे में किया शामिल, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस ने कुछ भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताने वाले नक्शे से जुड़े विधेयक के नेपाली संसद के निचले सदन से पारित होने को विदेश नीति के मोर्चे पर नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी विफलता करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि देश में परिपक्व राजनीतिक नेतृत्व का अभाव है। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''भारत और नेपाल के दीर्घकालिक संबंध में आज एक दुखद दिन है। यह दुखद है कि जब राष्ट्रीय हित की सुरक्षा की बात आती है तो भाजपा का स्वघोषित 'मजबूत नेतृत्व' इनकार करने की मुद्रा में चला जाता है।'' उन्होंने कहा, ''परिपक्व राजनीतिक नेतृत्व के अभाव में टेलिवजन पर ख्याली युद्ध कोई विकल्प नहीं हो सकता।''

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आरोप लगाया, ''आप जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। अब तो नेपाल की भी आपके क्षेत्र को अपने आधिकारिक नक्शे में शामिल करने की हिम्मत हो गई है। आप कहीं नहीं हैं। यह भाजपा सरकार की विदेश नीति के मोर्चे पर बहुत बड़ी विफलता है।''

गौरतलब है कि नेपाल की संसद के निचले सदन ने शनिवार को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने के लिये संविधान में बदलाव से जुड़े एक विधेयक पर सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी। संशोधित नक्शे में भारत की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों पर दावा किया गया है।