कांग्रेस की न्याय पदयात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में

कांग्रेस की न्याय पदयात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को वोट बचाओ-देश बचाओ न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पदयात्रा शाम चार बजे सक्सेना चौक से शुरू होकर नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा स्थल तक जाएगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत शामिल होंगी।इसके पूर्व दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी सुबह 10 बजे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अमहवा चौराहा (समरधीरा) में मछुआरा, निषाद और मल्लाह समाज के संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पकड़ी चौराहे से खुटहा मार्ग स्थित सिंहपुर में आयोजित चौरसिया समाज संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस की न्याय पदयात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी