ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउपेंद्र कुशवाहा से मिले अहमद पटेल, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज

उपेंद्र कुशवाहा से मिले अहमद पटेल, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज

बीते 10 दिसंबर को NDA से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाह (Upendra Kushwaha) से शनिवार को कांग्रेस सांसद अहमद पटेल (Ahmed Patel) ने मुलाकात की। इस...

उपेंद्र कुशवाहा से मिले अहमद पटेल, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Dec 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते 10 दिसंबर को NDA से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाह (Upendra Kushwaha) से शनिवार को कांग्रेस सांसद अहमद पटेल (Ahmed Patel) ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाह के कांग्रेस जॉइन करने की अटकलें तेज हो गई है। हालांकि यह बात सामने नहीं आई हैं कि उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

वहीं इससे पहले आज रालोसपा के दो विधायक और एक विधान पार्षद ने एनडीए में रहने का फैसला किया है। वह तीनों उपेंद्र कुशवाहा के NDA छोड़ने से नाराज थे। शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर ललन पासवान, सुधांशु शेखर और संजीव श्याम सिंह ने रालोसपा पर दावा ठोंकते हुए उपेन्द्र कुशवाहा पर स्वार्थ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

बीते 10 दिसंबर को NDA के साथ गठबंधन में सीटों के बटवारे में तालमेल नहीं बैठ पाने की वजह से उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए स्पेशल पैकेज देने की घोषणा की, लेकिन लोगों का लगा था कि बिहार के अच्छे दिन आएंगे और ये वादा पूरा नहीं हो सका।

उपेंद्र कुशवाहा के दो विधायकों का एनडीए में रहने का फैसला

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें