कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्त रद
हिन्दुस्तान, मेरठ
मेरठ। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी ने प्रदेश के कई

मेरठ। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी ने प्रदेश के कई जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जारी की गई सूचना पर संगठन प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि बिना प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी की अनुमति के यह सूची जारी की गई थी। इस सूची को अमान्य करते हुए फिलहाल नियुक्तियां रद कर दी हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी द्वारा मेरठ, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, शामली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर, हरदोई जिलों के जिला अध्यक्ष एवं लखनऊ शहर अध्यक्ष की नियुक्ति कर पत्र जारी कर दिया था।


