देश में सभी लोगों को मिले समान अवसर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

मीरगंज, संवाददाता। कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों

देश में सभी लोगों को मिले समान अवसर

मीरगंज, संवाददाता। कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहाकि आम आदमी महंगाई से परेशान है। किसान फसलों का उचित मूल्य व युवा रोजगार पाने को संघर्ष कर रहा है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई।कांग्रेस की बैठक शनिवार को नगर में अली बहादुर खां की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहाकि देश की प्रगति तभी संभव है जब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ही भाजपा को चुनाव में हरा सकती है। कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जिसमें सभी लोगों को समान अवसर मिले। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। मजबूत संगठन की जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर सकता है। बैठक में जिला महासचिव मुराद बेग, संदीप शर्मा, छेदा लाल गुर्जर, रामपाल माली, बाबू अंसारी, अकरम सैफी, जुनैद, आरिफ अंसारी, जोगराज मौर्य, शकील अंसारी, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।फोटो संख्या 03

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।