लोक भवन घेराव में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 26 सितंबर को रांची में होने वाले लोक भवन घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड के अधिकारों और आम जनता के मुद्दों की है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मजबूती से समर्थन करेगी।

लोक भवन घेराव में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। 26 सितंबर को रांची में आयोजित लोक भवन घेराव व प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा हुई।

बैठक का विवरण

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 व चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर होने वाले आंदोलन को धनबाद जिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ समर्थन देगी। 26 सितंबर को रांची में धनबाद की मजबूत उपस्थिति दर्ज होगी।

महत्वपूर्ण मुद्दे

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नहीं है, बल्कि झारखंड के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों और आम जनता से जुड़े सवालों की लड़ाई है। धनबाद की धरती खनिज संपदा के लिए जानी जाती है, इसलिए खनिज और झारखंड के हितों से जुड़े किसी विषय पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

उपस्थित नेता

मौके पर बृजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो, मुख्तार खान, प्रदीप पांडेय, शमशेर आलम, शाहिद कमर, क्यूम खान, मनोज यादव, अब्दुल करीम अंसारी, रमेश जिंदर, जोगिंदर सिंह जोगी, दिनेश यादव, महेंद्र दुबे, गुड्डू खान, अवध नारायण प्रसाद, संतोष चौधरी, लक्ष्मण तिवारी, मंटू दास, अक्षय कुमार प्रसाद, सीता राणा, बिलकिस खानम, आदित्य आनंद, मोहम्मद इम्तियाज अली, मनोज, मृत्युंजय कुमार सिंह, गंगा वाल्मीकि, संतोष मोदक व भगवान दास समेत अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कब हुई?−
यह बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोक भवन घेराव में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता