कांग्रेस ने छात्रों से किया संवाद

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने छात्रों से मुलाकात की और 17 जुलाई को बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस विषय में ईशिता सेढ़ा ने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों की आवाज उठा रही है।

कांग्रेस ने छात्रों से किया संवाद

जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने गुरुवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों से मुलाकात की और उन्हें 17 जुलाई को शाम पांच बजे बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों के हितों और उनके न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ईशिता सेढ़ा ने कहा कि देशभर में सामने आए पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज बुलंद कर रही है और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए संघर्षरत है। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमित रमोला, युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अमरदीप मजीठिया मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।