अपराध को जाति-धर्म से जोड़ना उचित नहीं : अरविंद शर्मा
कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा कर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कांग्रेस के प्रदेश उ

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
कांग्रेस की पहल
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल गांव पहुंचा। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। अनैतिक प्रवृत्ति वाले लोगों को समाज में जगह नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे लोग अपने कृत्य से परिवार और समाज को भी कलंकित करते हैं। उन्होंने घटना को गंभीर और दुखद बताते हुए कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
दोषियों को सजा दिलाने की जरूरत
उन्होंने कहा कि किसी अपराध को जाति या धर्म से जोड़कर देखना उचित नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि दुष्कर्म संगीन अपराध है और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग समाज के साथ देश और दुनिया के लिए भी कलंक हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर पार्टी के वरीय नेता शैलू मिश्र, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम पांडेय, महेंद्र यादव, धनंजय पांडेय, सिंटू शर्मा, मुखिया प्रदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

