अधिवक्ताओं को झूठा वादा कर भ्रमित कर रही है सरकार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने नौतनवा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार चुनावों को देखते हुए झूठे वादे कर रही है, जिससे अधिवक्ताओं और आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उनके अनुसार, सरकार की योजनाएं धरातल पर साधरण जनता के लिए कोई लाभ नहीं ला रही हैं।

अधिवक्ताओं को झूठा वादा कर भ्रमित कर रही है सरकार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट नौतनवा तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के देखते हुए झूठा वादा कर अधिवक्ताओं सहित आम जनमानस को भ्रमित कर रही है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध न्याय की दीवार बनकर काम करता है। सरकार उससे झूठा वादा कर रही है और पांच लाख तक का कैशलेस इलाज के लिए लॉलीपॉप दिख रही है। जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। इसी तरह प्रदेश में तमाम भ्रमित करने वाली योजनाओं को लागू किया गया है।

इससे आम जनता को कोई लाभ पहुंचाने वाला नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, विनोद सिंह, निहाल इराकी, कपिल देव शुक्ला, संजय कुमार मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राम मयूर यादव, धर्मेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, किताबुल्लाह खां, आबिद अली आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअधिवक्ताओं को झूठा वादा कर भ्रमित कर रही है सरकार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष