कांग्रेस नेता त्रिलोकी तिवारी ने परिजनों की सुरक्षा व मुआवजे की मांग की
हिन्दुस्तान, लखनऊ
कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने शुक्रवार को विनोद साहनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। उन्होंने इसे सत्ता के लोगों द्वारा की गई हत्या बताया और परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना था कि साहनी की मौत से परिवार के भविष्य को प्रभावित किया है।

परसपुर। कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने शुक्रवार को विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए इसे सत्ता पोषित लोगों द्वारा की गई हत्या बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने सरकार से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि विनोद साहनी की मौत से उनके अविवाहित बेटे और बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। ऐसे में परिवार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर शासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।


