महंगाई से सब बेहाल, रोजगार न मिलने से युवा परेशान
हिन्दुस्तान, बागपत
दाहा में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से किसान भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी की बात की और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर कई पार्टी सदस्य भी मौजूद थे।

दाहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन प्रभारी बागपत सुभाषिनी यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से देश का अन्नदाता किसान ही भुखमरी के कगार पर जा रहा है। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में वापस आएगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष पदों के लिए आवेदन लिए एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान को उन्होंने उनकी निजी राय बताया। इस मौके पर जिला प्रभारी तारिक खान, जिलाध्यक्ष लव कश्यप, राजेश्वर दत्त, चौधरी रामकुमार सिंह, डा. युनूस चौधरी, राकेश शर्मा, ओमवीर तोमर, रामहरि पंवार आदि मौजूद रहे।


