सीकरी कांड के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास
शहर के आंबेडकर पार्क पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी।शहर के आंबेडकर पार्क पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी। शहर के आंबेडकर पार्क पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी।शहर क

बदायूं। राजा की सीकरी गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा हटाए जाने और पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आंबेडकर पार्क में उपवास रखा। बीते रोज सीकरी गांव का दौरा करने जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया था। पर बैठने की उनकी जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में वे आंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठ गए । उपवास किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा सीकरी गांव में जिस स्थान से प्रतिमा हटाई गई उसी जगह पर दोबारा स्थापित करने, दर्ज मुकदमें बिना शर्त वापस लिए जाने और उन्हें जेल से रिहा करने की मांगें उठाईं।
उन्होंने कहा कि सीकरी के जाटव समाज को पत्थरबाज बताना गलत है। पुलिस प्रशासन से 18 घंटे वार्ता के दौरान सीकरी के दलित समाज ने शांति बनाए रखी थी। पुलिस द्वारा की जा रही धरपकड़ तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदीप सिंह एडवोकेट, जाबिर गाजी, शहजादा रिजवान, अकरम खान, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, मृदुलेश यादव आदि थे।


