रणदीप सुरजेवाला ने की राहुल गांधी से मुलाकात

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने गुजरात चुनाव की रणनीति पर राहुल गांधी से मुलाकात की। उनकी पहली यात्रा अहमदाबाद में होगी, जहां वे बाइक रैली करेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे। चुनाव में युवा मतदाताओं की अहमियत को देखते हुए, पार्टी युवा और महिलाओं को ध्यान में रखकर सक्रिय है।

रणदीप सुरजेवाला ने की राहुल गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। गुजरात के प्रभारी के तौर पर अपनी पहली अहमदाबाद यात्रा से पहले कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान गुजरात चुनाव को लेकर पार्टी की भावी रणनीति और संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। गुजरात में अगले वर्ष दिसंबर में चुनाव हैं। सुरजेवाला का ऐसे वक्त गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब पार्टी अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। गुजरात विधानसभा में पार्टी के पास सिर्फ 12 विधायक हैं। पार्टी का लोकसभा या राज्यसभा में गुजरात से कोई सांसद नहीं है। तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी को संगठन तैयार करने में सफलता नहीं मिली है।

ऐसे मुश्किल हालात में पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार सौंपा है। गुजरात के साथ सुरजेवाला के पास कर्नाटक का भी प्रभार है। वर्ष 2023 में कर्नाटक में पार्टी की सत्ता में वापसी और वर्ष 2026 में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन कर वह खुद को साबित करने में सफल रहे हैं। इसलिए, पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।कांग्रेस नेता सुरजेवाला 12 सितंबर को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। अपने पहले दौरे की शुरुआत वह बाइक रैली से करेंगे। इसके बाद विधायकों, पदाधिकारियों और दूसरे नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि बाइक रैली का संकेत साफ है कि उनकी नजर युवा मतदाताओं पर है। गुजरात में 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 28.7 फीसदी है। ऐसे में पार्टी युवा और महिलाओं को लेकर काफी सक्रिय है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुजरात चुनाव बेहद अहम है, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कह चुके हैं कि वर्ष 2027 में विपक्ष मिलकर भाजपा को हराएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरणदीप सुरजेवाला ने की राहुल गांधी से मुलाकात