ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशCAA को लेकर दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन की राहुल गांधी ने की निंदा, बोले- शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक

CAA को लेकर दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन की राहुल गांधी ने की निंदा, बोले- शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक

नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के जाफराबाद और चांद बाग में हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक...

CAA को लेकर दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन की राहुल गांधी ने की निंदा, बोले- शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 24 Feb 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के जाफराबाद और चांद बाग में हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक नहीं हो सकता। इसकी निंद की जानी चहिए। राहुल ने अपने ट्वीट में लोगों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील की है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में आज की हिंसा परेशान करने वाली है। इसकी निंदा की जानी चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक है, लेकिन हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। मैं दिल्ली के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे उकसावे में नहीं आएं और संयम, करुणा और समझ दिखाएं।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार से गुहार लगाई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबर है। मैं एलजी और केंद्रीय गृहमंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं।'

दिल्ली के जाफराबाद और चांद बाद में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन की घटना सामने आई। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान गोली लगने से एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत भी हो गई।

जाफराबाद के अलावा चांद बाग में भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। सुबह दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्रर ने खुद कमान संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

सोमवार सुबह से ही जाफराबाद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। सीएए के समर्थन और विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के बीच अब रुक-रुक कर पत्थरबाजी हो रही है। पथराव के चलते आसपास के मकानों में लगे कांच टूट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें