congress leader digvijay singh says people doing rapes wearing saffron clothes भगवा कपड़े पहनकर हो रहे बलात्कार, क्या यही हमारा धर्म है: दिग्विजय सिंह, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newscongress leader digvijay singh says people doing rapes wearing saffron clothes

भगवा कपड़े पहनकर हो रहे बलात्कार, क्या यही हमारा धर्म है: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं।...

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, Tue, 17 Sep 2019 02:53 PM
share Share
Follow Us on
भगवा कपड़े पहनकर हो रहे बलात्कार, क्या यही हमारा धर्म है: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने पूछा क्या यही हमारा धर्म है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन्होंने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

— ANI (@ANI) September 17, 2019

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। चौतरफा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि मुस्लिम से ज्यादा गैर-मुस्लिम आईएसआई के लिए जासूस करते हैं।

उसके बाद उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने पहले के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा- 'कुछ चैनल यह बता रहे हैं कि मैनें बीजेपी पर आईएसआईआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। यह पूरी तरह से गलत है।'

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।