जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष जरूरी : संजय जैन

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

बैंगवावाला में कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और न्याय व्यवस्था को मौजूदा चुनौतियाँ बताते हुए संगठन को मजबूत करने का महत्व समझाया। युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष जरूरी : संजय जैन

पछुवादून के बैरागीवाला में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का आह्वान किया। युवक कांग्रेस और स्थानीय युवाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संविधान, न्याय व्यवस्था, रोजगार और शिक्षा को देश-प्रदेश के सामने प्रमुख चुनौती बताया। संजय जैन ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और न्याय व्यवस्था की मजबूती बेहद जरूरी है। रोजगार और शिक्षा के मुद्दे सीधे युवाओं और आम लोगों के भविष्य से जुड़े हैं। संगठन में जिम्मेदारी पाने वाले कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल पद संभालना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। जनता की समस्याएं सुनकर उन्हें संगठन के माध्यम से उठाना और जरूरत पड़ने पर संघर्ष करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने और रोजगार, शिक्षा व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान यश शर्मा, रहीस, नफीस, दीक्षांत उनियाल, शशिपाल, नीरज, अजेय, आमिर, सचिन, रुचिन, विकास, अजमेर, रोहित, बासित, मुस्कान, रेशु, भारती, सायमा, वंदना, आरव, सोनू और मयंक आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष जरूरी : संजय जैन