राष्ट्रपति मुर्मू पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, पहले वनडे मैच में क्या हुआ स्कोर; पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उदित राज ने पहले द्रौपदी मुर्मू पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया था, जिस पर घिर गए थे। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पद पाकर गूंगा और बहरा बन जाने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पढ़ें पूरी खबर

rahul photo on karnataka flag controversy kohli rahul rested third match five big news of the evenin

हाल में शुरू हुई मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह गुजरात में भैंसों के एक झुंड से टकरा गयी, जिसके कारण ट्रेन को मामूली क्षति हुई है।  यह हादसा गैरतपुर और वटवा स्टेशन के बीच पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें....

कांग्रेस का नुकसान कराके ही मानेंगे उदित राज! द्रौपदी मुर्मू पर फिर बिगड़े बोल- पद पाकर गूंगे-बहरे हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान देकर घिरे कांग्रेस नेता उदित राज अब भी मानने को तैयार नहीं हैं। भाजपा की ओर से तीखा हमला किए जाने और अपनी ही पार्टी के पल्ला झाड़ने के बाद उदित राज ने एक सफाई वाला ट्वीट किया था, लेकिन फिर से वह पुराने तेवर में ही लौट आए हैं। उदित राज ने पहले द्रौपदी मुर्मू पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया था, जिस पर घिर गए थे। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पद पाकर गूंगा और बहरा बन जाने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पढ़ें पूरी खबर- 

राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, ज्यादा पैदल चलने से रोका, कई बार दिखी मां-बेटे के प्रेम की झलक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को जब 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं तो इस दौरान कई बार मां और बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान की माता और पुत्र के स्नेह से जुड़ी कई तस्वीरों को कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार के असर वाले क्षेत्र मांड्या में राहुल गांधी और अन्य 'भारत यात्रियों' ने सुबह के समय पदयात्रा आरंभ की तो उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। पढ़ें पूरी खबर- 

इतना तो पत्नी ने भी नहीं डांटा, LG को लेकर केजरीवाल, 'लव लेटर' पर भी बोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की चिट्ठियों को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ''एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।'' पढ़ें पूरी खबर- 

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स ने जीता अवॉर्ड

इस साल साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। साहित्य में फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स को साल 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनी एर्नॉक्स का जन्म साल 1940 में हुआ था और वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं। एनी का मानना है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इस उद्देश्य के लिए वह भाषा को 'चाकू' के रूप में इस्तेमाल करती हैं। पढ़ें पूरी खबर- 

Ind vs SA 1st ODI LIVE: डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला, अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटा कर 40-40 कर दी गई है और एक गेंदबाज अधिकतक आठ ओवर फेंक सकेगा। पहला और तीसरा पावरप्ले आठ ओवर का होगा, जबकि दूसरा पावरप्ले 24 ओवर का होगा। पढ़ें पूरी खबर LIVE BLOG में- 

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, पहले ODI का स्कोर; 5 खबरें