कांग्रेस का आठ अक्तूबर तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ देश बचाओ अभियान

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

कांग्रेस 8 अक्तूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' और 'मत बचाओ, देश बचाओ' अभियान चला रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इसे क्षेत्र स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और 8 अक्तूबर को इसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन कर समाप्त किया जाएगा।

कांग्रेस का आठ अक्तूबर तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ देश बचाओ अभियान

कांग्रेस की ओर से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान का आठ अक्तूबर को समापन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ और क्षेत्र स्तर तक पहुंचाने की अपील की।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को मजबूती से चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो से आठ अक्तूबर तक जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला और महानगर संगठन ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। आठ अक्तूबर को अभियान का समापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने के साथ किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस का आठ अक्तूबर तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ देश बचाओ अभियान