ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन निकालेगा मार्च

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की गई। शनिवार को कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोग से आंदोलन की योजना बनाई। 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च आयोजित होगा। आंदोलन का समापन ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन होगा।

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन निकालेगा मार्च
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन निकालेगा मार्च

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की 29 सितंबर को हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन चलाने के निर्देश के बाद शनिवार को कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आंदोलन की रूपरेखा जारी की। सिटी क्लब में हुई संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओशीन सिंह यादव और भाकपा माले की राज्य कमेटी सदस्य अमनदीप कौर ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। हिमांशु गाबा ने बताया कि दो से आठ अक्तूबर तक देशभर में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तरीय मार्च गल्ला मंडी से शुरू होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। इसके बाद मुख्य मार्ग पर पुतला दहन कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले दिन जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक और पत्रकार वार्ता की गई। दूसरे दिन ब्लॉक स्तर पर संयुक्त तैयारी बैठकें होंगी। तीसरे दिन जिला स्तरीय मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के साथ होगा। गाबा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर जागरूकता अभियान चलाएगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े विषयों को लेकर जिले से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आंदोलन में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी साथ लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, सतीश कुमार, सुभाष राय, केरू मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को इंडिया गठबंधन निकालेगा मार्च