संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाते रहेंगे आवाज : आलम

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

कांग्रेस की गांधी-आंबेडकर विचार संवाद यात्रा रविवार को मेरठ पहुंची। पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार साझा किए।

संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाते रहेंगे आवाज : आलम

मेरठ। कांग्रेस की गांधी-आंबेडकर विचार संवाद यात्रा के रविवार को मेरठ पहुंचने पर स्वागत हुआ, साथ ही कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंतजार अली का भी स्वागत किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की राह दिखाई। आज आवश्यकता है कि उनके विचार केवल पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय में गांधी-आंबेडकर विचार संवाद यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं का स्वागत पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष इंतजार अली, अभिमन्यु त्यागी, डॉ. यूसुफ कुरैशी, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, शहजाद यूसुफ, एसके शाहरूख, फहीम अब्बास, कामेश रतन, मतन सिंह डेडा, सागर रस्तोगी के नेतृत्व में किया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाती रहेगी। पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और इन अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष इंतजार अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक को शहजाद यूसुफ कुरैशी, डॉ. खालिद मुहम्मद खान, मसीउज्जमा अंसारी, तमजीद अहमद ने भी संबोधित किया। इसके बाद गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा निकाली गई।

Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाते रहेंगे आवाज : आलम